दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, अगले दो-तीन घंटे में होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को मौसम बदल गया है। दोपहर से बादल छाए हुए हैं, इसके साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिली है। धूल भरी तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन घंटे में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बादल पश्चिम से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं और अगले 2-3 घंटों के दौरान दिल्ली से होते हुए नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और एनसीआर के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसी अवधि के दौरान दिल्ली और एनसीआर में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कल दर्ज हुआ सीजन का सबसे अधिक तापमान

रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,  जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।