हिंदी सिनेमा की एक कल्ट फिल्म को दिलीप कुमार की वजह से 20 साल तक इंतजार करना पड़ा था।
सदी के महानायक के तौर पर अमिताभ बच्चन को जाना जाता है। लेकिन बिग बी से पहले बतौर एक्टर इंडस्ट्री में दिलीप कुमार का राज हुआ करता था। आज हम आपको दिलीप साहब से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसको जानकर आपको हैरानी होगी।
अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐसी है, जिसकी कहानी को दिलीप कुमार को जहन में रखकर लिखा गया था और इसके लिए 20 साल का इंतजार भी किया गया था। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।
मूल पसंद- निर्देशक बी.आर. चोपड़ा यह फिल्म दिलीप कुमार और राखी के साथ बनाना चाहते थे।20 साल का इंतजार- दिलीप कुमार ने इस आधार पर फिल्म में काम करने से मना कर दिया था कि उस समय उनकी उम्र के अनुकूल कोई लीड अभिनेत्री उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद इस प्रोजेक्ट को लगभग दो दशकों तक टालना पड़ा।यह फिल्म अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी के साथ बनाई गई, जो एक बड़ी पारिवारिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।