अपने बच्चे की नाक देख एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कहा कुछ ऐसा

Uncategorized (Rashtra Pratham ) छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। बीते मंगलवार उनके पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी थी। रोहित और अनीता माता-पिता बनने के बाद फूले नहीं समा रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर बेबी को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में रोहित ने एक अस्पताल से अनीता का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें दोनों अपने बच्चे को प्यार से निहारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे को तो नहीं दिखाया गया है, लेकिन अनीता उसके नैन-नक्श बयान कर रही हैं। जिसमें वो बेबी की नाक को लेकर भी बात कर रही हैं।

रोहित रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये वीडियो बेबी के जन्म के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रोहित अनीता के सिरहाने खड़े हुए हैं तो वहीं अनीता बेड पर लेटे हुए अपने बच्चे को दुलारती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा- ‘कॉपी पेस्ट’… मालूम होता है कि वो अपने बच्चे नैन-नक्श खुद से मिलने की बात कर रहे हैं।