सोमवती अमावस्या पर इन चीजों का करें दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

सनातन धर्म में सभी अमावस्या तिथि का अधिक महत्व है, लेकिन चैत्र माह में आने वाली सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। यह पर्व हर माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार सोमवती अमावस्या 08 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा-व्रत करने का विधान है। साथ ही स्नान और दान का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोमवती अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान या फिर घर में पानी में गंगाजल मिलाकर नहाने और दान करने से साधक को पापों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवती अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

सोमवती अमावस्या 2024 दान

  • सनातन धर्म में पर्व और व्रत पर दान करने का अधिक महत्व है। सोमवती अमावस्या के दिन श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को कपड़ों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
  • इसके अलावा सोमवती अमावस्या पर भूमि दान भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो भूदान करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं।

 

  • अमावस्या तिथि के दिन काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल का दान करने से इंसान को जीवन में अद्भुत लाभ मिलते हैं और कुंडली से बुरे ग्रहों का असर खत्म होता है। इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  • सोमवती अमावस्या पर चांदी से बनी चीजों का भी दान कर सकते हैं। मान्यता है कि चांदी का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं। साथ ही इंसान को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।