घर के सदस्यों को अगर रोग मुक्त रहना है तो उन्हें किचन से जुड़े वास्तु नियमों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। जिस तरह का किचन का माहौल होता है वैसे ही खाने का असर सेहत पर देखने को मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कुछ छोटे-छोटे उपाय करने से आपका जीवन खुशहाल हो जाता है। आज बात करेंगे कपूर के बारे में। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए ये कपूर बेहद ही फायदेमंद और खास साबित होता है। इसके द्वारा किए गए उपाय आपके जीवन से वास्तु दोष दूर करने का काम करते हैं। आज ऐसे ही कुछ उपाय के बारे में बात करेंगे, जिन्हें आजमाने से वास्तु दोष के साथ-साथ आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
वैसे तो आमतौर पर कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए किया जाता है लेकिन अगर इसे किचन में जलाया जाए तो वहां का वातावरण बेहद ही शुद्ध हो जाता है। कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा घर में सुख-समृद्धि को बुलाने का काम करता है।
यदि आप रसोई घर में रोज कपूर जलाते हैं वो ऐसा करने से खाना बनाने का मन काफी शांत और शुद्ध हो जाता है। इसका प्रभाव बनने वाले खाने पर भी पड़ता है।
घर को वास्तु दोष को मुक्त रखना चाहते हो तो सबसे पहले घर का माहौल सकारात्मक होना चाहिए। किचन को घर का सबसे खास और महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है।
अगर आप रोज रसोई में कपूर जलाते हैं तो आपका और आपके घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहद ही सही रहता है।
जिस घर में पांचों तत्वों का संतुलन बना रहा है वहां पर कभी भी वास्तु दोष उत्पन्न नहीं होता। पांच तत्वों में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष का विशेष महत्व है। ऐसे में इन्हें नियंत्रण में रखने के लिए शाम को रोजाना कपूर जलाने की सलाह दी जाती है।