लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, ‘प्लास्टिक चोपड़ा’ कहकर बुलाया : प्रियंका चोपड़ा

उभरता भारत ( RASHTRAPRATHAM) : फैन्स ने प्रियंका चोपड़ा के एक्टर, एंटरटेनर, प्रोड्यूसर और क्वीन की तरह देखा है। अब वह एक लेखिका भी बन चुकी हैं। हाल ही में इनकी किताब ‘अनफिनिश्ड’ रिलीज हुई है। एक्ट्रेस ने इस बुक में अपने बोर्डिंग स्कूल से लेकर बॉलीवुड में उड़ाए जाने वाले मजाक, नफरत भरे कॉमेंट्स और बुरे फैशन सेंस पर खुलकर बात की है। प्रियंका ने यह बुक खुद लिखी है। इसके अलावा प्रियंका ने बताया है कि पूरी प्रोफेशनल लाइफ में उनकी नाक का मजाक किस तरह उड़ाया गया, जिसने उन्हें काफी ठेस पहुंचाई है।