सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से मिले नवजोत सिद्धू

दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर प्रियंका गांधी के साथ नजर आए। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी भी थीं। जब इस मुलाकात के बारे में नवजोत सिद्धू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे 25 और 26 जनवरी को दिल्ली में थे। वहां वे सोनिया और प्रियंका गांधी से मिले। उन्हें दिल्ली बुलाया गया था। इस मुलाकात में उन्होंने पार्टी हाईकमान को पंजाब के ताजा हालातों के बारे में बताया। साथ ही आगे की योजनाओं पर विचार विमर्श भी किया।