‘तीसरे टर्म में तीन गुणा स्पीड से होगा काम’, PM मोदी ने संसद में बताया विकसित भारत का मतलब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने पहुेच। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हिंदू धर्म पर टिप्पणी पर भाजपा और उसके सहयोगियों ने नाराजगी जताई है। हंगामा सबसे पहले तब हुआ जब गांधी ने सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वे हिंसा की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,”विश्व के सबसे बड़े चुनाव अभियान में देश की जनता ने हमें तीसरी बार देश की सेवा करने का मौका दिया है। ये अपने आप में लोकतांत्रिक विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण घटना है।”

विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने आपको फिर से नकारा है। आप तीसरी बार भी विपक्ष में ही बैठो, जनता भी यही चाहती है। आप बस चीखते रहो-चिल्लाते रहो।

पीएम मोदी बताया कैसा होगा तीसरा टर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि जनता ने हमें तीसरी बार भी चुन कर भेजा है। तीसरे टर्म में तीन गुणा स्पीड से काम होगा। यह विकसित भारत का संकल्प है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले वो भी एक वक्त था जब आतंकवादी हमारे देश पर हमला करता था। लेकिन आज का हिंदुस्तान बदल गया है। आज का हिंदुस्तान घर में घुसकर दुश्मनों पर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक करता है। आज देश का एक-एक नागरिक जनता है कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है।

हमारी नीयत पर जनता ने भरोसा किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी नीतियों को देखा है। हमारी नीयत, हमारी निष्ठा पर जनता ने भरोसा किया है। इस चुनाव में हम जनता के बीच एक बड़े संकल्प के साथ आशीर्वाद मांगने गए थे और हमने आशीर्वाद मांगा था विकसित भारत के हमारे संकल्प के लिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत का सीधा-सीधा लाभ हमारे देश के नागरिकों की गरिमा, क्वालिटी ऑफ लाइफ में सुधार, स्वाभाविक रूप से भाग्य में आता है। आजादी के बाद सामान्य नागरिक इन चीजों के लिए तरसता रहा है। हमारे गांव, शहरों की स्थिति में भी बहुत बड़ा सुधार होता है।

‘विकसित भारत का मतलब-  कोटि-कोटि नागरिकों को अनेक अवसर’

गांव के जीवन में गरिमा भी होती है, विकास के नए अवसर भी होते हैं। दुनिया की विकास यात्रा में भारत के शर भी बराबरी करेंगे, ये हमारा सपना है। विकसित भारत का मतलब होता है कोटि-कोटि नागरिकों को अनेक अवसर उपलब्ध होते हैं और वो अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दे सकता है।

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि विकसित भारत के जिस संकल्प को लेकर हम चले हैं, उसकी पूर्ति के लिए हम भरसक प्रयास करेंगे, पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे. हमारे समय का पल-पल, शरीर का कण-कण विकसित भारत के सपने को साकार करने में लगाएंगे। हम उस काम को अवश्य पूरा करेंगे।

भ्रष्टाचार को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस नीति: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ चलाने के बाद भी उन्हें घोर पराजय का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने जैसी ही अपने संबोधन की शुरुआत की वैसी ही विपक्षी नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्ष के हंगामों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि जनता ने हमारी 10 साल की सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड देखा है। हमने जनसेवा ही ईश्वर सेवा को मंत्र बनाकर काम किया। देश ने भ्रष्टाचार को लेकर हमारी जो जीरो टॉलरेंस नीति है, उसके लिए आशीर्वाद दिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व में भारत का गौरव हो रहा है। दुनिया में साख बढ़ी है। भारत को देखने का गौरवपूर्ण नजरिया भी हर भारतवासी अनुभव कर रहा है। हमारा एकमात्र लक्ष्य नेशन फर्स्ट है। भारत सर्वप्रथम है। हमारी हर नीति, हर निर्णय, हर कार्य का एक ही तराजू रहा है- भारत प्रथम।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत प्रथम की भावना के साथ जो जरूरी रिफॉर्म थे, उनको भी लगातार जारी रखा है। 10 साल में हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर के सबका कल्याण करने का प्रयास करती रही है।

देश ने लंबे समय तक तुष्टिकरण की राजनीति देखी: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इस देश ने लंबे अरसे तक तुष्टिकरण की राजनीति भी देखी और तुष्टिकरण की गवर्नेंस का मॉडल भी देखा। देश ने पहली बार सेक्यूलरिज्म का एक पूरा, हमने तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के विचार को लेकर चले हैं। जब हम संतुष्टिकरण की बात करते हैं तो इसका मतलब है कि आखिरी व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।