चंडीगढ़ के सारंगपुर बॉटेनिकल गार्डन में 1 नवंबर से लगने वाली एंट्री फीस अब राजनीतिक मुद्दा बन गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है।
सारंगपुर स्थित बॉटेनिकल गार्डन में 10 से लेकर 20 रुपये तक एंट्री फीस का मुद्दा अब राजनीतिक बनता जा रहा है। कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी 1 नवंबर से लागू किए जाने वाले प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है।
भाजपा नेता संजीव वर्मा ने शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक सौरव कुमार से मुलाकात की और यूटी प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को भी पत्र सौंपकर बॉटेनिकल गार्डन एवं नेचर पार्क में आम जनता के लिए प्रवेश शुल्क लगाने के निर्णय को तत्काल वापस लेने तथा पूर्ववत निःशुल्क प्रवेश बहाल करने की मांग की।