असम में बोले PM मोदी, कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई, किसी से भी मिला सकती है हाथ

Main Stories ( RASHTRAPRATHAM): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी राज्यों में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। इसी क्रम में आज पीएम मोदी असम के करीमगंज पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया। आज असम में विकास और विश्वास की लहर है, असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज़ विकास, निरंतर विकास, सबका विकास। दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया।