केरल में भाजपा को पार लगाएंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन

केरल में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाला है। इससे ठीक पहले मेट्रो मैन ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली और अब वह केरल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने इसकी जानकारी दी।

 समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में श्रीधरन भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।भारत सरकार की ओर से पद्मविभूषण, पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने वाले मेट्रो मैन ई श्रीधरन का मुख्य लक्ष्य केरल में भाजपा को सत्ता में लाना है और वह इसके लिए विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं श्रीधरन ने पहले ही कहा था कि अगर पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देगी तो वह मुख्यमंत्री बनने के लिए भी तैयार हैं।