लॉकडाउन के चलते सभी सितारे घर में बंद हो गए हैं। अभी सभी फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में जाह्नवी कपूर अपने परिवार संग टाइम बिता रही हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी न्यूयॉर्क से मुबंई लौट आईं है। इस समय दोनों बहने आइसोलेशन में रहकर एक दूजे के साथ खूब टाइम स्पेंड कर रही हैं। ये दोनों बहनें सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर फैंस को बता रही हैं कि किस तरह वो अपना टाइम पास कर रही हैं। जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एक करीबी रिश्ता शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बहन उनके बाल सवार रही है। वीडियो में खुशी अपनी बड़ी बहन के बालों को स्ट्रेट करते हुए दिख रही हैं और जाह्नवी कुछ खाते हुए वीडियो रिकॉर्ड करती हुई नजर आ रही हैं।