ये भारतीय बल्लेबाज विरोधी की कमर तोड़ता है – इंजमाम उल हक

Sports (Rashtra Pratham) :- भारतीय क्रिकेट टीम ने आइसीसी टी20 विश्व कप के पहले दो मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की है। शुक्रवार को टीम इंडिया ने स्काटलैंड को एकतरफा मैच में हराने के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर किया। भारत ने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 66 रन से हराया था जबकि स्काटलैंड को 85 रन पर ढेर कर 6.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हालिस किया। इस जीत के बाद वह नेट रन रेट में अफगानिस्तान से बेहतर स्थिति में है।