Sports (Rashtra Pratham) :- आइसीसी टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने इंग्लैंड की तरफ से जानी बेयरस्टो और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी उतरी। बेयरस्टो को एडम मिल्ने ने 13 रन पर कप्तान केन विलियमसन के हाथों कैच करवाया।
पावरप्ले के 6 ओवर में टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। इसके बाद जमकर बल्लेबाजी कर रहे बटलर 29 रन के स्कोर पर ईश सोढ़ी की गेंद पर lbw हो गए। शुरुआती दो विकेट गिरने के बाद मोइन अली और डाविड मलान ने पारी को संभाला। 15 ओवर में दोनों ने स्कोर को 110 रन तक पहुंचा दिया।