पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मजबूर, T20 WORLD CUP 2021 में जिस जर्सी को पहन खेलेंगे खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेजबानी में आइसीसी टी20 विश्व कप का आगाज इसी हफ्ते होने जा रहा है। 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच टूर्नामेंट का आयोजन यूएई और ओमान में किया जाना है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम जर्सी पर इंडिया लिखा होगा। यह जानकर अटपटा जरूर लगेगा

लेकिन इस तरह की तरफ पहनकर खेलना पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मजबूरी है।इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे चरण के शानदार आयोजन के बाद अब बीसीसीआई एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। आइसीसी के टी20 विश्व कप का आयोजन पांच साल के बाद होने वाला है और इसकी मेजबनी भारत को ही मिली है। हालांकि यह मैच भारत में नहीं बल्कि यूएई और ओमान में खेले जाएंगे लेकिन आयोजन की मेजबानी बीसीसीआइ के जिम्मे ही है।