Sports (Rashtra Pratham) :- इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 का समापन हो गया है और हर कोई बता सकता है कि आइपीएल के 14वें सीजन की बेस्ट इलेवन कैसी होगी। हालांकि, जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उनकी फ्लाप इलेवन पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बनाई है। आकाश चोपड़ा ने अपनी इस अंडरपरफार्मिंग प्लेइंग इलेवन में ऐसे खिलाड़ियों को चुना है, जिन्होंने उम्मीद के मुताबिक खराब प्रदर्शन किया है।
आइपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता है और कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई ने चौथी बार आइपीएल की ट्राफी कब्जाई है। वहीं, फ्लाप इलेवन में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने तीन ऐसे क्रिकेटरों को भी शामिल किया है, जो टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप खेलने वाले हैं। इन खिलाड़ियों के नाम हैं, आलराउंडर हार्दिक पांड्या, स्पिनर आर अश्विन और तेज गेंदबाज भुवनेश्व कुमार।