इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज़ खेलेगी टीम इंडिया

Sports (Rashtra Pratham) :- भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल जुलाई में इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2022 के घरेलू इंटरनेशनल कैलेंडर की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी. भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जिसका पांचवां और अंतिम टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाना है. अन्य दौरों के विपरीत इस बार कोविड-19 महामारी के कारण दौरे के समय को देखते हुए इसे टेस्ट क्रिकेट और सीमित ओवरों की सीरीज़ में बांटा गया है.