आई लीग क्वालीफायर में एआरए एफसी से होगा मोहम्मडन स्पोर्टिंग का सामना

Sports (Rashtra Pratham): मोहम्मद स्पोर्टिंग का सामना आई लीग फुटबॉल क्वालीफायर्स के पहले मुकाबले में एआरए एफसी से होगा। यह मैच विवेकानंद युवा भारती क्रीडांगन में खेला जायेगा। मोहम्मडन के कोच यान लॉ ने कहा कि उनकी टीम को पिछले मैच की गलतियों को दोहराने से बचना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पिछले मैच में कई मौके गंवाये। वह हमारा दिन नहीं था और अब हमें इन गलतियों को दोहराने से बचना होगा।’’

पिछले सत्र में दूसरे दर्जे की लीग में भाग लेने वाली अहमदाबाद की पहली टीम एआरए एफसी आई लीग क्वालीफायर में अपना पहला मैच खेलेगी। मुख्य कोच विवेक नागुल ने कहा ,‘‘लड़के अच्छा खेल रहे हैं। जब आप लंबे समय बाद पहला मैच खेलते हैं तो खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होना स्वाभाविक है।