Sports(Rashtra Pratham) :- विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार सफलता हासिल की है और आंकड़े भी इस बात के गवाह है, लेकिन वो देश के लिए कोई आइसीसी खिताब अब तक तो नहीं जीत पाए हैं। गुरुवार को उन्होंने घोषणा कर दी कि, वो टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारतीय टी 20 टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि ये अफवाह काफी समय से चल रही थी कि, विराट कोहली को टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, लेकिन इसमें बीसीसीआइ का कितना हाथ है ये बात सामने आई है।