Sports (Rashtra Pratham) :- न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान का दौरा रद कर दिया है। इस तरह पाकिस्तान को दोहरा झटका लगा है। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष रमीज राजा ने इस बात का खुलासा किया है कि पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम से कैसे बदला लेगा। रमीज राजा ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सुरक्षा चिंताओं के कारण अक्टूबर में अपनी पुरुष और महिला टीमों के पाकिस्तान दौरे को रद करने को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की है।
पीसीबी ने मंगलवार को वीडिया रिलीज किया, जिसमें रमीज राजा ने कहा, “मैं इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे से हटने से निराश हूं, लेकिन इसकी उम्मीद थी, क्योंकि पश्चिम देश एकजुट हो जाते हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं। आप सुरक्षा खतरे और धारणा के आधार पर कोई भी निर्णय ले सकते हैं। गुस्से की भावना थी, क्योंकि पहले न्यूजीलैंड अपने सामने आने वाले खतरे के बारे में जानकारी साझा किए बिना हट गया। अब, इंग्लैंड लेकिन यह अपेक्षित था।”