चेन्नई की बल्लेबाजी, सुरेश रैना फिर से प्लेइंग इलेवन से बाहर

Sports (Rashtra Pratham) :- दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडयम में आइपीएल 2021 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स के साथ हो जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।पंजाब के खिलाफ इस मुकाबले के लिए सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। सुरेश रैना एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन से बाहर किए गए। वहीं पंजाब ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए निकोलस पूरन की जगह टीम में क्रिस जार्डन को शामिल किया।

रितुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, राबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, एम एस धौनी (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोस हेडलवुड।केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडन मार्करम, सरफराज खान, शाहरुख खान, मोइसिस एनरिकेज, क्रिस जार्डन, हरप्रीत बरार, मो. शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह। पंजाब की टीम इस वक्त प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर है ऐसे में ये मुकाबला उसके लिए काफी महत्वपूर्ण है।

वहीं सीएसके को पिछले दो मुकाबलों में लगातार हार मिली है और इस टीम की कोशिश होगी कि वो जीत हासिल करके अपनी जीत की लय हासिल करें। इसके अलावा इस जीत के साथ ये टीम अंकतालिका में पहले नंबर पर आने की भी कोशिश करेगी ताकि उसके पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके बन रहे। सीएसके इस समय 13 मैचों में 9 जीत हासिल करके 18 अंक के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है तो वहीं पंजाब की टीम 13 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हासिल करते हुए छठे नंबर पर है।