बांग्लादेश के 6 विकेट गिरे

Sports (Rashtra Pratham) :- आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के 20वें मैच में इंग्लैंड का सामना बांग्लादेश से हो रहा है। सुपर 12 के इस मैच का आयोजन अबूधाबी के शेख जायद स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने हैं। बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है जबकि इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। 

बांग्लादेश को शुरुआती झटके 

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने पहले दो ओवर में रन बनाए और फिर लगातार दो गेंद पर दो विकेट गंवाए। पहले ओवर में 10 रन खाने वाले मोइन अली ने तीसरे ओवर की दूसरी और फिर तीसरी गेंद पर लगातार पहले लिटन दास को आउट किया। इसके बाद मोहम्मद नईम का विकेट चटकाया। शाकिब को क्रिस वोक्स की गेंद पर आदिल राशिद ने 4 रन पर लपका।

बांग्लादेश को चौथा झटका मुशफिकुर रहीम के रूप में लगा जो लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर 29 रन के निजी स्कोर पर lbw आउट हुए। पांचवां विकेट बांग्लादेश का अफीफ हुसैन के रूप में गिरा जो 5 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। छठवीं सफलता इंग्लैंड को लियाम लिविंगस्टोन ने दिलाई, जिन्होंने बांग्लादेश टीम के कप्तान महमदुल्लाह को 19 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), डाविड मलान, लियम लिविंगस्टन, जानी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान) मोइन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जार्डन, टिमाल मिल्स, आदिल रशीद

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद नईम, लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, महमुदुल्लाह (कप्तान), अफीफ सैन, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन, नासुम अहमद, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान