हर्षल पटेल ने राजस्थान के शानदार गेंदबाजी के बना डाले कई रिकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। टीम के इस शानदार खेल में तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का अहम योगदान है। इस सीजन में वह अब तक कुल 26 विकेट चटका चुके हैं और पर्पल कैप उनके सिर पर सजा हुआ है। राजस्थान के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में कई रिकार्ड अपने नाम करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।इस मैच में हर्षल ने चार ओवर में 34 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। इसके साथ ही उनके टूर्नामेंट में 11 मुकाबलों से कुल 26 विकेट हो गए हैं और वह दूसरे स्था पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान से 8 विकेट आगे निकल गए हैं। इस मैच के दौरान हर्षल ने कई रिकार्ड बनाए। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिगा को उन्होंने सबसे तेज 25 आइपीएल चटकाने के मामले में पीछे छोड़ा। पिछले ही मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर्षल ने आइपीएल में अपनी पहली हैट्रिक ली थी।