भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबित टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले कोहली वनडे और टी20 में भारत के लिए अब तक कोई आइसीसी ट्राफी नहीं जीत पाए हैं। सोमवार को खबर आई कि आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद कोहली खुद ही लिमिटेड ओवर फार्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबित टेस्ट में सफलता हासिल करने वाले कोहली वनडे और टी20 में भारत के लिए अब तक कोई आइसीसी ट्राफी नहीं जीत पाए हैं। सोमवार को खबर आई कि आइसीसी टी20 विश्व कप के बाद कोहली खुद ही लिमिटेड ओवर फार्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं।खबर सामने आने के बाद बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने इसको लेकर सफाई दी है। उन्होंने आइएएएस से बात करते हुए कहा, यह सारी बातें बकवास है। ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है। यह सारी बातें आप लोगों (मीडिया) द्वारा की जा रही है। बीसीसीआइ की ना मुलाकात हुई और ना ही इस मामले में कोई बात हुई है। विराट कोहली जैसे हैं (तीनों फार्मेट) वैसे ही कप्तान बने रहेंगे।