Sports (Rashtra Pratham) अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार दूसरे मैच में 2 . 0 से हराकर श्रृंखला में अपराजेय बढत बना ली। भारतीय टीम पहला मैच 2 . 3 से हारी थी। अर्जेंटीना के लिये सिल्विना डिएलिया ने दूसरे और आगस्टिना अलबर्टारियो ने 54वें मिनट में गोल किये। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। अर्जेंटीना की फारॅवर्ड पंक्ति ने पहले ही मिनट से दबाव बना दिया। भारतीय टीम को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर होना पड़ा और अंत तक वह ऐसे ही खेलती रही। भारतीय डिफेंडरों की गलती का खामियाजा दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गंवाकर करना पड़ा जिसे मेजबान ने गोल में बदला। भारतीयों ने इसके बावजूद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मौके बनाने की कोशिश की लेकिन अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सके।