बेटी को मिल रहीं धमकियों से गुस्से में हैं अनुष्का शर्मा

 बेटी वामिका को लेकर मिल रहीं शोषण की धमकियों से अनुष्का शर्मा बहुत गुस्से में हैं और दुखी हैं। टीम इंडिया की हार के बाद अक्सर अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जाता था, लेकिन इस बार लोगों ने हद पार करते हुए अनुष्का और विराट कोहली की बेटी को निशाना बनाया जिस बात से एक्ट्रेस बहुत दुखी हैं। इस बात की जानकारी उनके ही एक करीबी ने बॉलीवुड लाइफ.कॉम से बातचीत में दी है।