Sports (Rashtra Pratham) बार्सीलोना। चैम्पियंस लीग धुरंधर रीयाल मैड्रिड को लीग के इतिहास में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने से बचने के लिये बुधवार को हर हालत में बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख को हराना होगा। जिनेदीन जिदान की टीम ने इस सत्र में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। अगर अगला मैच बोरूसिया जीतती है तो 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन मैड्रड पहली बार ग्रुप चरण से ही बाहर हो जायेगी। मैच ड्रॉ रहने पर भी वह अंतिम 16 में पहुंच सकती है बशर्ते शखतार दोनेत्स्क को इंटर मिलान हरा दी। पिछले 25 सत्रों में मैड्रिड कभी भी ग्रुप चरण से बाहर नहीं हुआ।वह पिछले सत्र में अंतिम 16 से बाहर हुआ और उससे पहले लगातार आठ सत्र में सेमीफाइनल खेला और चार में खिताब जीता। ग्रुप चरण के आखिरी मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी का मुकाबला भी रोचक होगा जब बार्सीलोना का सामना युवेंटस से होगा। दोनों टीमें अंतिम 16 में पहुंच चुकी है। पिछली बार दोनों टीमों के मुकाबले में बार्सीलोना ने 2 . 0 से जीत दर्ज की थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण रोनाल्डो ने वह मैच नहीं खेला था। मेस्सी और रोनाल्डो का आखिरी बार सामना 2018 में हुआ था जब रोनाल्डो रीयाल मैड्रिड के लिये खेलते थे।