एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर प्राची ने अपने गांव झबीरण का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीति के तहत डीएसपी पद मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
प्राची चौधरी एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 4×400 मीटर रिले दौड़ में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल और व्यक्तिगत 400 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) जीतने के बाद अपने गांव झबीरण पहुंचीं तो उनके स्वागत के लिए पूरा गांव क्षेत्र उमड़ पड़ा।
उनके परिवार में उत्सव जैसा माहौल है, हर कोई उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस कर बधाई देने आ रहा है। गांव के लोग भी घर आए अतिथि का भरपूर सम्मान स्वागत कर रहे हैं।
प्राची चौधरी का कहना है कि देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करने को उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। मेडल जीतने के बाद अब वह डीएसपी पद की हकदार बन गई हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीति के अनुसार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट को सीधे पुलिस उप अधीक्षक (DSP) का पद दिया जाता है।