अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी, भारत को दिलाई तीसरी सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टास जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और उन्होंने लगातार कीवी टीम के खिलाफ तीसरी बार टास जीता। टीम इंडिया ने पहली पारी में रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के द पर 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 185 रन बनाने हैं। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन बना लिए हैं।

दूसरी पारी में भारत को पहली सफलता स्पिनर अक्षर पटेल ने दिलाया और उन्होंने डैरिल मिचेल को 5 रन पर कैच करवा दिया। अक्षर पटेल ने चैपमैन को बिना खाता खोले आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अगर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को भी बिना कोई रन बनाए बोल्ड कर दिया और ये उनकी तीसरा विकेट था।

इशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दी और 29 रन बनाकर सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए। किशन का कैच साइफर्ट ने लपका जबकि सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव को अपना दूसरा शिकार बनाया और उन्हें बिना खाता खोले ही आउट कर दिया। रिषभ पंत को चार रन के स्कोर पर सैंटनर ने अपना तीसरा शिकार बनाया और उनका कैच नीशम ने लपका।

कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर 56 रन की अच्छी पारी खेली और ईश सोढ़ी की गेंद पर उन्हीं के हाथों कैच आउट हुए। भारत का पांचवां विकेट वेंकटेश अय्यर के तौर पर गिरा और उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने 20 रन पर कैच आउट करवा दिया। वहीं श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर एडम मिल्ने की गेंद पर आउट हो गए। हर्षल पटेल को लाकी फर्ग्यूसन ने 18 रन के स्कोर पर हिट विकेट आउट किया। दीपक चाहर ने मैच में रंग जमा दिया और 8 गेंदों पर एक छक्के और दो चौकों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल 2 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से सैंटनर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव, केएल राहुल और अश्विन बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए और केएल राहुल व आर अश्विन को आराम दिया दया। इनकी जगह टीम में इशान किशन और युजवेंद्रा चहल को शामिल किया गया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बदलाव के साथ उतरी और टिम साउथी को आराम दिया गया। उनकी जगह मिचेल सैंटनर कप्तानी की। लाकी फर्ग्यूसन की टीम में वापसी हुई।