सच्चे मन से करें शनिदेव की उपासना

 धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham):-  शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सात परिक्रमा करें। शनिवार को शनिदेव के साथ हनुमानजी की भी पूजा करें। शनिवार शाम को मछलियों को दाना डालें। चीटियों को आटा खिलाएं। शनिवार के दिन भगवान शनिदेव को तेल अर्पित करें। हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक अवश्य जलाएं। शनिवार के दिन काली चीजों का दान करें। उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने किसी भी जरूरतमंद को दान में दें।

शनिवार के दिन नियमित रूप से हनुमान मंदिर में जाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल और लाल रंग का प्रसाद चढ़ाएं। शनिवार के दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृधि की प्राप्ति होती है। अगर शनिवार के दिन घोड़े की नाल मिल जाए तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार के दिन नीले रंग का विशेष महत्व है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनें या कार्य पर जाते समय नीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। शनिवार को शनि मंदिर में नीले या जामुनी रंग के फूल अर्पित करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।