साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज

 धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham): आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। आज सोमवती अमावस्या भी है। सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहण लगना एक दुर्लभ संयोग है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि ग्रहण तब लगेगा जब भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा। इसलिए ग्रहण उन्हीं देशों में दिखाई देगा जहां इस दौरान सूर्योदय रहेगा। भारत में ग्रहण न दिखने के चलते यहां सूतक भी नहीं लगेगा। मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे। पूजा अर्चना होती रहेगी।

भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण आज शाम 7 बजकर 3 मिनट पर शुरू होगा। ग्रहण की समाप्ति 14 दिसंबर रात 12 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये ग्रहण वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा। यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। इस ग्रहण का अधिकांश हिस्सा महासागर में पड़ने जा रहा है। आंशिक सूर्य ग्रहण बोलेविया, पेरू, ब्राजील, उरुग्वे व एक्वाडोर से नजर आएगा।