आखिरी प्रदोष व्रत 27 दिसंबर को

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। इस साल का आखिरी प्रदोष व्रत 27 दिसंबर (रविवार) को किया जाएगा। मान्यता है कि विधि-विधान से प्रदोष व्रत करने वाले को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। प्रदोष व्रत को हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है।

माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने वाले व्यक्ति को रोगों का भय नहीं रहता है।इस दिन ब्रह्म मूहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें।पूजा स्थल को साफ करें। इसके बाद गंगाजल छिड़कर जगह को पवित्र करें।अब सफेद रंग का कपड़ा बिछाकर चौकी के चारों ओर कलावा बांधें।