संतान के व्यवहार से हैं परेशान तो यह करें उपाय

धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham): शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के साथ हनुमान जी का भी दिन है। शनिदेव और हनुमान जी का आशीर्वाद पाने के लिए शनिवार को कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

भगवान शनिदेव बड़े दयालु हैं। सच्चे मन से याद करने से शनिदेव अवश्य आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान शनिदेव को कर्म फलदाता कहा जाता है। अगर संतान के व्यवहार से परेशान हैं तो शनिदेव की आराधना अवश्य करें। माता-पिता की सेवा और सम्मान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव की कृपा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और रोगों से मुक्ति मिलती है। शनिवार के दिन पीपल की पूजा का विशेष महत्व है।

मान्यता है कि शनिवार को पीपल की पूजा करने धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। हर शनिवार सुंदरकांड का पाठ करें। तेल का दीपक जलाएं। शनिवार शाम मछलियों को दाना डालें तथा चीटियों को आटा खिलाएं। हनुमानजी के समक्ष तेल का दीपक जलाएं। शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल न खरीदें। यह रोगकारी माना जाता है। शनिवार को लोहे का सामान न खरीदें और न ही नमक खरीदें। शनिवार के दिन काले तिल खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है।