आज से शनि कर रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन

धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham):  आज 22 जनवरी से शनि नक्षत्र में परिवर्तन कर रहे हैं। शनि मकर राशि में रहते हुए ही यह नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। आज से शनि देव श्रवण नक्षत्र में रहेंगे, इससे पहले ये  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र  में थे। इस साल शनि देव कोई गोचर नहीं कर रहे हैं। शनिदेव वर्ष 2020 में अगले ढ़ाई वर्षों के लिए धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में मौजूद हैं।

शनि को कर्म का देवता कहा जाता है। इसलिए शनि के नक्षत्र परिवर्तन से विभिन्न राशियों से प्रभाव पड़ेगा।  इस परिवर्तन से 6 राशियों के लिए बहुत ही शुभ समय है।उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के अनुसार शनिदेव मकर राशि में 18 जनवरी 2023 तक स्वगृही रहेंगे। इस बीच 30 अप्रैल 2022 से 9 जुलाई 2022 तक कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।

 शनि के इस राशि परिवर्तन से मेष, कर्क. वृश्चिक, वृष, कन्या और धन राशि के लोगों को फायदा होगा।  वहीं मिथुन, तुला, कुंभ, सिंह मकर और मीन राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा।

मेष, कर्क. वृश्चिक, वृष, कन्या और धन इन 6 राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा। इन लोगों को जीवन में सुख -समृद्धि मिलेगी।