शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को करें ये खास उपाय

धर्म/अध्यात्म  (Rashtra Pratham) धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहते हैं। मान्यता है कि शनि देव मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्म के हिसाब से फल देते हैं। कहते हैं कि शनि देव जिस पर अपनी कृपा दृष्टि बना देते हैं वह सुख-सुविधाएं से भर जाता है। अगर आप भी शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं और पाना चाहते हैं उनका आशीर्वाद तो जानिए ये आसान उपाय :-

1. कहते हैं कि सूर्योदय के पहले पीपल की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाना चाहिए।

2. कहा जाता है कि रविवार को छोड़कर लगातार 43 दिन तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल अर्पित करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

3. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ चारों ओर कच्चा सूत 7 बार लपेटें। इस दौरान शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।