राहु-केतु के बाद शनि 29 सितंबर से बदलेंगे चाल

धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham): न्याय के देवता शनि देव 29 सितंबर से अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इससे पहले 23 सितंबर को राहु-केतु का राशि परिवर्तन हुआ था। ऐसे में अब शनि का मार्गी होना ज्यातिषीय दृष्टि से यह महीना काफी उथल-पुथल भरा होगा। इसके बाद कुछ महीनों तक विभिन्न राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

29 सितंबर 2020 से शनि की चाल सीधी होगी। इससे पहले 11 मई को शनि वक्री हुए थे उनकी शनिदेव की चाल वक्री थी। चनि की चाल में यह बदलाव कई राशियों के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यानी यह चाल परिवर्तन करियर, रुपए-पैसे और पारिवारिक स्थिति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि के चाल परिवर्तन पांच राशियों के जातकों के लिए काफी परेशानियां पैदा कर सकता है।