गुरुनानक जंयती के मौके पर आज गाजियाबाद में गुरूद्वारों में अखंड पाठ के बाद भजन-कीर्तन किया जाएगा। उसके बाद श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया जाएगा। कोरोना के चलते गुरूद्वारा प्रबंध समितियों ने प्रकाशोत्सव पर नगर में प्रभात फेरी नहीं निकाल का निर्णय लिया है। साथ ही गाइडलाइन का पालन कर लंगर के लिए एक बार में अधिकतम सौ श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी पर बैठाया जाएगा।
गुरूद्वारा श्रीगुरू सिंह सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया कि सिख घर्म में गुरू पर्व का विशेष महत्व है। गुरू पूर्णिमा को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु मन्नमत मांगते है और सच्चे मन से गुरूद्वारे में मत्था टेकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार कोरोना के चलते गुरू पर्व पर होने वाले बड़े कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। इस बार नगर में प्रभात फेरी भी नहीं निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि गुरूद्वारे में तीन दिवसीय अखंडपाठ का सोमवार को समापन होगा। इसके बाद भजन-कीर्तन होगा। उधर, लंगर शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रशासन की गाइडलाइन को पालन कर सेनेटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। लंगर हॉल में अधिकतम सौ लोगों को ही एक बार में प्रसाद का वितरण होगा।