ओंकारेश्वर में रात्रि में विश्राम करते हैं महादेव

धर्म/अध्यात्म देश के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में आज महाशिवरात्रि पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तड़के संत समाज के भगवान शिव के दर्शन और अभिषेक बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला प्रारंभ हुआ।

दोपहर एक बजे तक यहां 60 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए और रात तक यह आंकड़ा एक लाख को पार करने का अनुमान है। इस महापर्व को देखते हुए यहां 36 घंटे तक श्रद्धालु भगवान के अनवरत दर्शन कर सकेंगे, इस दौरान सिर्फ आरती के लिए मात्र आधे घंटे के लिए ही दर्शन बंद होंगे। आम लोगो की सुविधा के लिए इस दौरान वीआईपी दर्शन को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है।