शारदीय नवरात्र 2026: मां दुर्गा को क्यों सबसे प्रिय है लाल गुड़हल

शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri 2026) में मां दुर्गा को गुड़हल का लाल फूल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह फूल शक्ति, सकारात्मकता और समृद्धि का प्रतीक है, जिससे भक्तों को आत्मबल और सौभाग्य प्राप्त होता है।

 हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र  का उत्सव बेहद ही भव्य और खास तरीके से मनाया जाता है। अधिकतर हिंदू घरों में माता की मूर्ति और कलश स्थापना की जाती है। सूरज की पहली किरण निकालने के साथ ही माता की पूजा-अर्चना, सेवा, आरती और साधना शुरू हो जाती है।

भक्त माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस साल शारदीय नवरात्र की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से हुई थी, जिसका समापन 20 अक्टूबर 2026, सोमवार को विजयादशमी के मौक पर होगा।

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा को लाल रंग के फूल खास तौर पर अर्पित किए जाते हैं, जिनमें गुड़हल का फूल सबसे प्रमुख माना जाता है। सनातन परंपरा में लाल रंग शक्ति, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो मां दुर्गा के नौ रूपों के तेजस्वी और उग्र स्वरूप को दर्शाता है। गुड़हल का फूल मां दुर्गा को काफी प्रिय है, इसलिए इसे अर्पित करने से मां भगवती अपने भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।