शारदीय नवरात्र 2026 कलश स्थापना: पंच पल्लव के बिना अधूरी है पूजा

शारदीय नवरात्र 2026 में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कलश में रखे जाने वाले पंच पल्लव का क्या अर्थ है? आम और अशोक के पत्ते क्यों लगाए जाते हैं? जानें पंच पल्लव का धार्मिक महत्व, ज्योतिषीय कारण और पूजा में इसके चमत्कारी लाभ के बारे में।

 शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा और कलश स्‍थापना का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से कलश स्थापना की जाती है। इस पूजा में जल से भरा कलश, नारियल, कलावा और पवित्र पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हीं में पंच पल्लव का भी विशेष स्थान है।

एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषी बृज गौतम के अनुसार, पंच पल्लव प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की समृद्धि के प्रतीक माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि पंच पल्लव क्या होते हैं? और कलश स्थापना में आम तथा अशोक के पत्तों का क्या महत्व है।