भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत को करने से दूर होती हैं बाधाएं

 धर्म/अध्यात्म (Rashtra PrthaM) हर महीने की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश को समर्पित गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है। अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत 2 जनवरी 2021, शनिवार को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बिगड़े काम बन जाते हैं।कहा जाता है कि अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत करने वालों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत करने वालों हर भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से कुंडली और विवाह से संबंधित दोष दूर हो जाते हैं। जिन लोगों को शिक्षा से संबंधित बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो, उन्हें भी भगवान गणेश को समर्पित इस व्रत को रखने की सलाह दी जाती है।