पहली 9 जनवरी को तो दूसरी इस माह में पड़ेगी सफला एकादशी

 नए साल की शुरुआत हो चुकी है। 2021 के पहले महीने में सफला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पौष माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को सफला एकादशी कहते हैं। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। एकादशी तिथि को अन्य व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। कहते हैं कि एकादशी व्रत नियम और पूजा विधि-विधान से करने वाले व्रती को संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है।