धर्म/अध्यात्म (Rashtra Pratham) संकट के दौर से गुजर रही दुनिया को नए साल यानी 2021 से बड़ी उम्मीदें हैं। नए साल में आर्थिक समृद्धि, उन्नति और परिवार में सुख शांत के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय किए जाते हैं। नया साल शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नए साल के पहले दिन मुख्य द्वार को साफ करना चाहिए और स्वास्तिक चिन्ह भी बनाना शुभ होता है। घर की दक्षिण पूर्व दिशा में क्रिस्टल बॉल रखना शुभ होता है। इसके अलावा धातु का कछुआ और चांदी का हाथी रखने से भी बरकत आती है। कहते हैं कि इन चीजों को घर पर रखना शुभ होता है। नए साल के मौके पर घर में किसी भी तरह का इंडोर प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा तुलसी या मनी प्लांट भी लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने से बरकत आती है।साल के पहले दिन से ही अपने पर्स, तिजोरी या बटुए में थोड़ा बहुत धन अवश्य रखें। कहते हैं कि पर्स खाली रहना अशुभ माना जाता है। तिजोरी या अलमोरी के पास इत्र या झाडू रखना भी अशुभ माना जाता है।नए साल के मौके पर लाफिंग बुद्धा भी घर लाना शुभ होता है। इसके अलावा इन्हें हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहती है।