छत्तीसगढ़: उतर गया विर्सजन कुंड का पानी

गणेश विसर्जन के बाद रायपुर के खारुन नदी स्थित विसर्जन कुंड का पानी उतरने पर पीओपी की मूर्तियों का सच सामने आया। मिट्टी की मूर्तियों के घुलने के दावे के बावजूद, 5500 से अधिक विसर्जित मूर्तियों में से कई पीओपी की थीं, जो जस की तस बनी हुई हैं।