भजन क्वीन अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) ने 29 साल पहले छठ पूजा का वो पवित्र भोजपुरी गाना गाया था, जो बिहार के महापर्व से 50 दिन पहले काफी ट्रेंड हो रहा है। जिस पर अब तक लाखों रील्स बन चुकी हैं।
हिंदी, मराठी, गुजराती, तमिल और बंगाली सहित कई भाषाओं में 5 हजार से अधिक गाने गा चुकीं अनुराधा पौडवाल (Anuradha Paudwal) म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में कई भजन गाए हैं।
29 साल पहले अनुराधा पौडवाल ने छठी मैया की भक्ति से जुड़ा एक ऐसा गीत गाया था, जो बिहार के महापर्व शुरु होने से 50 दिन पहले सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है और इस पवित्र गीत पर कई लोग लगातार रील्स और वीडियो बना रहे हैं।