गणेश चतुर्थी की आज से शुरुआत हो चुकी है। देशभर में कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र में प्रत्येक वर्ष इस पर्व की धूम होती है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते राज्य में मंदिरों को बंद किया हुआ है। जिसरे बाद भक्तों ने इसका विरोध भी किया है। उनका कहना है कि राज्य में ‘पब और बार’ खुल सकते हैं तो मंदिरों को फिर से खोलने में क्या दिक्कत है? नागपुर में गणेश टेकड़ी मंदिर के बाहर भक्तों की भीड़ जमा हो गई और विरोध तेज हुआ। वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंद ने आज गणेश चतुर्थी पर अपने पुश्तैनी घर में परिवार के साथ पर्व मनाया। तो चलिए तस्वीरों में देखते हुए हैं कि कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए देश में किस तरह गणेश चतुर्थी मनाई गई।