अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में आधी रात को क्यों लगाते हैं आस्था की डुबकी

अहोई अष्टमी पर मथुरा के राधा कुंड में मध्यरात्रि स्नान का चमत्कारी महत्व क्या है? जानिए क्यों निःसंतान दंपति संतान प्राप्ति के लिए लगाते हैं यहां डुबकी, इससे जुड़ी पौराणिक कथा और राधारानी के वरदान की मान्यता।

 1 नवंबर, रविवार को अहोई अष्टमी पर मथुरा के राधाकुंड में भक्‍तों को भारी भीड़ होगी। क्‍योंकि इस पर्व पर आधी रात को स्नान करने की परंपरा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन पति-पत्नी एक साथ पवित्र कुंड में डुबकी लगाते हैं, तो राधारानी उनकी सूनी गोद भरने का आशीर्वाद देती हैं।

यही वजह है कि देशभर से निःसंतान दंपति इस खास दिन राधाकुंड पहुंचते हैं। इस विषय पर हमने वृंदावन के बांकेबिहारी लाल मंदिर के गोसाईं सेवक एंव पंडित श्रीनाथ गोस्‍वामी जी से बात की।

वह कहते हैं, “इससे जुड़ी श्रीराधा-कृष्‍ण की एक पौराणिक कथा है। इसी कथा से लोगों की आस्‍था जुड़ी हुई है। ” तो चलिए जानते हैं इस परंपरा का धार्मिक महत्व, पौराणिक कथा और राधारानी के वरदान से जुड़ी मान्यता।

मुख्य रूप से संतान की लंबी आयु, सुख और खुशहाली के लिए रखा जाता है। इस दिन माताएं अहोई माता की पूजा करती हैं। वहीं, मथुरा के राधाकुंड में इस दिन मध्यरात्रि स्नान की विशेष परंपरा है। मान्यता है कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी की आधी रात को पति-पत्नी एक साथ राधाकुंड में स्नान करते हैं तो उन्हें संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। इसी विश्वास के साथ निःसंतान दंपति यहां पहुंचते हैं और राधारानी के सामने अपनी मनोकामना रखते हैं।