उभरता भारत (Rashtra Pratham) :- कश्मीर के दौरे के आखिरी दिन श्रीनगर में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करने के उपरांत पारंपरिक कश्मीरी फेरन पहने गृहमंत्री अमित शाह जब मंच पर बोलने के लिए आए तो उससे पहले ही उन्होंने वहां लगी बुलेटप्रूफ कांच को हटा दिया। बुलेटप्रूफ कांच हटाए जाने के बाद गृहमंत्री शाह ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के लोगों से सीधे बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि “मुझे ताना मारा गया, निंदा की गई … आज मैं आपसे खुलकर बात करना चाहता हूं, यही वजह है कि यहां कोई बुलेटप्रूफ शील्ड या सुरक्षा नहीं है।
डॉ फारूक साहब ने मुझे पाकिस्तान से बात करने का सुझाव दिया है लेकिन मैं कश्मीर के युवाओं-यहां के लोगाें से बात करूंगा। मुझे यहां केे युवाओं से दोस्ती करनी है। कश्मीर के लोग मेरे अपने हैं, मुझे उनकी बात सुननी है।शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में सभा को संबोधित करत हुए गृहमंत्री ने कश्मीर के लोगों को इस बात का विश्वास दिलाया कि अब कोई भी ताकत यहां की शांति और जारी विकास योजनाओं को रोक नहीं सकती। उन्होंने पूरे दावे के साथ लोगों से कहा कि अब आप लोग अपने दिन से डर को बाहर निकाल दें। कश्मीर की शांति और विकास को अब कोई नहीं बिगाड़ सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास तेजी से बढ़ेगा। इस प्रक्रिया में किसी को भी खलल डालने नहीं दी जाएगी।