सरकार को भरोसेमंद साथी मानें तो गरीबी से लड़ाई संभव – मोदी

देश में मौजूद चुनौतियों में से एक गरीबी  को रेखांकित करते हुए  शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने कहा कि इससे लड़ा जा सकता है लेकिन इसके लिए सरकार को भरोसेमंंद साथी के तौर पर देखना होगा।  25 और 26 सितंबर को आयोजित इवेंट ग्लोबल सिटिजन लाइव में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली शामिल हुए और इसे संबोधित किया। इस लाइव इवेंट में मुंबई, न्यूयार्क, पेरिस, रियो डि जेनेरो, सिडनी, लास एंजिल्स, लागोस और सियोल समेत कई बड़े शहर शामिल हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘गरीबों को सरकारों पर अधिक निर्भर बनाकर गरीबी से नहीं लड़ा जा सकता। गरीबी से तब लड़ा जा सकता है जब गरीब सरकारों को भरोसेमंद साथी के रूप में देखना शुरू कर दें। भरोसेमंद साथी जो उन्हें गरीबी के दुष्चक्र को हमेशा तोड़ने के लिए सक्षम बुनियादी ढांचा देंगे।’