चीन से जारी तनाव के बीच डीआरडीओ और वायुसेना ने किया स्‍वदेशी लांग रेंज बम का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना की टीम ने शुक्रवार को एक हवाई प्‍लेटफार्म से स्वदेशी रूप से विकसित लांग रेंज बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। डीआरडीओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों से छोड़े जाने बाद इस लांग रेंज बम ने सटीकता के साथ लंबी दूरी तय करते हुए जमीन पर मौजूद लक्ष्य को सफलतापूर्वक ध्‍वस्‍त कर दिया। डीआरडीओ ने कहा है कि इस परीक्षण में मिशन के सभी उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया गया